Krishi Banner

Contact Us

वीरेन्द्र कुमार सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र, धौरा, उन्नाव (उ0 प्र0) का इतिहास

अग्रदूत कृषक स्व0 वीरेन्द्र कुमार सिंह ग्रामीण विकास, कृषक जीवन की समृद्धि, वंचितों की सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जीवन की अंतिम घड़ी तक लगे रहे। वकालत में महारथ हासिल करने के साथ ही समाज की सेवा का संकल्प निभाते रहे। हंसमुख, निष्छल प्रकृति ने हर एक मिलने वाले को उनका बनाया और यशस्वी जीवन व्यतीत किया।

उनके सपने को व्यापक रूप देने के लिए उनके अनुज और हमारी सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्उ़पीठ एवं संस्था के सचिव/प्रबन्धन श्री विजय कुमार सिंह (मालिक दादा) ने अपने परिवार की भूमि देकर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र 4 नवम्बर 1999 में कर्म भूमि ग्राम धौरा जिला उन्नाव में स्वीकृत करा कर संचालन प्रारम्भ किया और कृषि विज्ञान केन्द्र के सशक्त माध्यम और अध्यक्ष जी की अन्तिम व्यक्ति तक पहुचने की दृष्टि ने हमारे कार्य को किसानों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार किया है। कृषि के संघर्षपूर्ण पृष्ठों में यह कृषि विज्ञान केन्द्र उन्नाव जनपद एवं आस पास की ऊसर भूमि पर बड़ी सफलता प्राप्त कर उपजाऊ बनाकर एक आदर्श प्रस्तुत किया है जिसे देश के कृषि वैज्ञानिको, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश शासन ने देखकर प्रसन्नता व्यक्त की है।

विगत् 25 वर्षो से उन्नाव जनपद के कृषि क्षेत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र, धौरा, उन्नाव अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर अग्रसर है। यह कृषि विज्ञान केन्द्र ऊसर भूमि पर इस उद्देश्य के साथ स्थापित हुआ था कि केन्द्र के माध्यम से हम जनपद उन्नाव की "वेस्ट लैड़ को बेस्ट लैंड में बदल" कर कृषकों की भूमि में सुधार करने, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के साथ साथ कृषकों की आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जायेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के साथ कुँवर राम बक्श सिंह एजूकेशनल सोसाइटी ने मिलकर ऊसर क्षेत्र की तस्वीर में हरित क्रान्ति लाकर पूरी तरह से बदल दी है।

वर्तमान समय में कृषि विज्ञान केन्द्र में कुल 11.103 हेक्टेयर भूमि है। कृषकों को प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं अन्य कृषि से सम्बन्धित कार्य हेतु अनेक कृषि तकनीकी/इकाईयाँ जैसे खाद्य प्रसंस्करण एवं विपणन इकाई, वर्मीकम्पोस्ट, नचुरली वेन्टीलेटड पाॅली हाउस, मशरूम उत्पादन इकाई, मधुमक्खीपालन उत्पादन इकाई, डेयरी इकाई, प्राकृतिक खेती इकाई स्थापित की गयी है।

किसानों के लिए प्रति वर्ष किसान मेला, उत्तम बीज, सस्ते कृषि यन्त्र, जैविक खेती, सौर उर्जा का उपयोग, प्रथम पंक्ति प्रर्दशन, अनेक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कर विकास की दिशा और कृषक जीवन की दशा में सुधार का यत्न जारी है।

Integrated Beekeeping Development Centre (IBDC)

Empowering the Sweet Revolution in Unnao through Scientific Beekeeping and Value-Added Honey Processing

ABOUT THE INITIATIVE

Building a Sustainable Future with Beekeeping

Titan Genetics Crop Sciences has successfully established a complete Integrated Beekeeping Development Centre (IBDC) at Krishi Vigyan Kendra (KVK), Unnao.

This initiative is designed to promote scientific beekeeping (apiculture) and empower rural farmers by creating sustainable income opportunities through honey production and value-added processing.

???? Scientific Approach
⭐ Quality Assurance
????‍???? Farmer Empowerment
???? Sustainable Livelihood
Apiary Setup Fresh Honey Honey Processing

FROM HIVE TO HONEY: COMPLETE PROCESS

1????
Apiary Setup
2????
Bee Rearing
3????
Honey Collection
4⚙️
Processing
5????
Lab Testing
6????
Packaging

INFRASTRUCTURE DEVELOPED

  • Modern Bee Boxes & Colonies
  • Honey Extractor Machines
  • Filtration & Processing Unit
  • Storage & Packaging Facility

VALUE-ADDED PRODUCTS

  • Raw & Organic Honey
  • Processed & Filtered Honey
  • Flavored Honey Products
  • Beeswax Products

IMPACT & BENEFITS

  • Additional income source for farmers
  • Promotion of rural entrepreneurship
  • Scientific beekeeping awareness
  • Employment generation in rural areas

Dr. Arvind Kumar Singh

Head KVK

 

Complete Address

ICAR- V.K.S. Krishi Vigyan Kendra, 
Dhaura (Mohan - Malihabad Road), 
Post - Mohan, District - 
Unnao (U.P.) Pincode - 209881 
Email : kvkunnao@gmail.com

Website: unnao.kvk4.in

Tel. No.: +91 9452239313 

Email : kvkunnao@gmail.com, vkskvkresearch@yahoo.co.in